Jeevika Payment List: बिहार की महिलाओं के खाते में आने लगा पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम

Jeevika Payment List: अगर आप भी बिहार की रहने वाली महिला हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जीविका योजना के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं के खाते में 10000 रुपये की सहायता राशि भेजनी शुरू कर दी है। यह राशि बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना के तहत दी जा रही है जिसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके छोटे रोजगार को बढ़ावा देना है। अगर आपका नाम भी इस योजना में शामिल है तो आप भी अपने खाते में यह राशि पा सकती हैं।

जीविका योजना बिहार सरकार की एक खास पहल है जिसके जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। बहुत सी महिलाएं इस योजना के जरिए अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और छोटे व्यापार शुरू कर रही हैं।

बिहार जीविका योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को रोजगार के अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार चाहती है कि हर परिवार की एक महिला अपने पैरों पर खड़ी हो सके और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

सरकार की इस योजना में शुरुआत में महिलाओं को 10000 रुपये की सहायता दी जाती है। इसके बाद अगर महिला अपने रोजगार को सही तरीके से आगे बढ़ाती है तो उसे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी मिल सकती है। हालांकि यह राशि हर महिला को नहीं दी जाती बल्कि उनके काम की स्थिति देखकर तय की जाती है।

बिहार जीविका योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं जो नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करती हैं।

  • आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला बिहार की निवासी हो।
  • परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे ही हों।
  • आवेदक या उसके पति आयकर दाता न हों।
  • महिला या उसका पति किसी सरकारी नौकरी में न हो।
  • जो महिलाएं पहले से जीविका से जुड़ी हुई हैं उनके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।

बिहार जीविका योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें – 

  • सबसे पहले जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं।
  • अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर और बैंक विवरण भरें।
  • अपने रोजगार की जानकारी भी दें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन स्वीकार होने के बाद राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment